ShriMahaLakshmiRatnaKendra

EXTRA 10% OFF ON ONLINE PAYMENT

0
0

mahalakshmi yogini sadhana vidhi

RAHASYA

64 yogini 64 योगिनी

64 योगिनी जैसे नाम से ही पता चलता है की 64 योगिनी 64 देवियों की शक्ति है क्योंकि परलोक की शक्तियां असंख्य अंश से मिलकर बनी होती है इसलिए यह 64 देवियां एक देवी के रूप में भी आ सकती है और चाहे तो अलग-अलग 64 रूपों में आ सकती है  पंच तत्वों से निर्मित शरीर रूप नहीं बदल सकते लेकिन पारलौकिक शक्तियां कितने भी रूप धारण कर सकती हैं आपने 64 योगिनियों के बारे में बहुत कुछ सुना होगा यह सभी आदिशक्ति मां काली के अंश अवतार कहलाते हैं तो कभी मां दुर्गा के दुर्गाकुल के अवतार कहलाते हैं यह सभी शक्तियां मां पार्वती महालक्ष्मी महाकाली और मा सरस्वती के अंश से भी उत्पन्न हुई है असल में सभी देवियों के अंश से कई योगिनिया उत्पन्न होती हैं जो उनकी सेविकाएं होती हैं 64 योगिनियों में 10 महाविद्याएं नवदुर्गाएं और अन्य शक्तियों के अवतारी अंश होते हैं इन्हें प्रमुखतः मां काली और मां दुर्गा के कुल से संबंध बताया जाता है  योगिनी शक्तियों का प्रयोग इंद्रजाल षट्कर्म वशीकरण मारण मोहन स्तंभन जैसी क्रियाओं व धन प्राप्ति व्यापार उन्नति में होता है जब इनका उद्देश्य सात्विक व पवित्र हो तो जल्दी सिध्द हो जाती है कोई भी साधक चाहे तो 64 योगिनी साधना के द्वारा इन्हें सिद्ध कर सकता है या किसी एक योगिनी को भी सिद्ध कर सकता है 64 योगिनी साधना करवाने की क्षमता बहुत ही कम गुरुओं में है क्योंकि 64 योगिनी शक्ति बहुत शक्तिशाली है  इनको संभालना भी बहुत सावधानी का कार्य है वैसे तो देश में कई राज्यों में 64 योगिनी मंदिर है जैसे उड़ीसा और मध्य प्रदेश हम मध्य प्रदेश के भेड़ाघाट में स्थित 64 योगिनी मंदिर के विषय में जानकारी देने जा रहे हैं  इस मंदिर में गोलाकार आकृति में 64 योगिनीया स्थापित की गई हैं और उनके बीचो-बीच शिव पार्वती का मंदिर निर्मित है  यह मंदिर जबलपुर से लगभग 20-22 किलोमीटर दूर सफेद संगमरमर चट्टानों के लिए प्रसिद्ध भेड़ाघाट पर्यटन स्थल में उपस्थित है इन मंदिर की मूर्तियों को विधर्मियों ने खंडित किया था लेकिन आज भी यह मंदिर उपस्थित है एक समय तंत्र साधना का बहुत ही अच्छा केंद्र इस 64 योगिनी मंदिर में था यहां तंत्र विद्या भी सिखाई जाती थी यह मंदिर गोलकी मठ के नाम से भी प्रसिद्ध था लेकिन मुगलों के शासनकाल में यहां तंत्र साधनाएं बंद करा दी गई और गोलकी मठ को भी बंद कर दिया गया यहां दोबारा पूजा पाठ की शुरुआत बहुत ही बाद में हुई यह स्थान भेड़ाघाट 64 योगिनी मंदिर के नाम से प्रसिद्ध है इस मंदिर में भेड़ाघाट के समीप छोटी सी ढाई सौ मीटर ऊंची पहाड़ी पर गोलाकार रूप में 64 योगिनियों की प्रतिमा स्थापित है और बीचो-बीच भगवान शिव की प्रतिमा है  चारों तरफ यह 64 योगिनीया ऐसी प्रतीत होती हैं जैसे शिवजी को ही देख रही हो इस मंदिर का निर्माण कलीचुरी वंश ने करवाया था यह मंदिर रानी दुर्गावती के राज्य में आता है ऐसी मान्यता है कि यहां पर दुर्वासा ऋषि ने साधना की थी अपनी नर्मदा परिक्रमा के दौरान  इसके बाद से यह स्थान साधना के लिए पवित्र माने जाने लगा था बाद में यहां पर मंदिर निर्माण कराया गया ऐसा माना जाता है कि यहां की नव विवाहित रानी नोहला देवी जब यहां आई तो सर्वप्रथम उन्होंने भगवान शिव के मंदिर का निर्माण करवाया और प्रांगण के तौर पर गोलाकार गोलकी मठ का निर्माण करवाया और फिर 64 योगिनियों की मूर्तियों का निर्माण करवाया गया इस प्रकार यह मंदिर बनकर तैयार हुआ 64 योगिनी पवित्र शक्तियों में से मानी जाती हैं जो साधक की जीवन पर्यंत प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से सहायता करती हैं योगिनी शक्ति सबसे उत्तम शक्ति होती है एक साधक के लिए सिद्धि के रूप में 64 योगिनियों में एक महालक्ष्मी योगिनी भी होती हैं जो माता लक्ष्मी का अंश अवतार है इस अंश अवतार की सिद्धि श्री शिवम गुरुजी ने प्राप्त करने के बाद साधना क्षेत्र में एक विस्फोट ला दिया था और 64 योगिनियों की लुप्त हुई साधना को दोबारा प्रचलन में ला दिया श्री शिवम गुरुजी बहुत ही कम आयु के ऐसे साधक व बाद में गुरु हुए जिन्होंने कठिन और उग्र बताई जाने वाली साधनाओं को भी बहुत ही सरल रूप से साधकों के बीच उपलब्ध करा दिया श्री शिवम जी बड़ी साधनाओं में रातों-रात प्रसिद्ध हो गए  क्योंकि उन्होंने ऐसी साधना सिद्ध की जिसमें कोई प्रतिद्वंद्वी थे ही नहीं कोई और इन साधनाओं को करने की हिम्मत जुटा ही नहीं पाया या उचित गुरु ही उपस्थित नहीं थे श्री शिवम जी ने वही साधनाएं आमजन में प्रचार व प्रसार की जो साधकों के जीवन में उन्नति प्रदान करें 64 योगिनी साधना भी पवित्र रूप में साधकों के बीच में शिवम् जी ने प्रकट की—— जय मां 64 योगिनी

sadhana vidhi

महालक्ष्मी योगिनी साधना विधि Mahalakshmi yogini sadhana vidhi

  घर पर महालक्ष्मी योगिनी साधना सात्विक विधि से कैसे कर सकते हैं और क्या क्या सावधानियां रखना है पूर्ण विधि के साथ बता रहे हैं Mahalakshmi yogini sadhana vidhi satvik vidhi for home use Mahalakshmi yogini sadhana vidhi सावधानी एवं नियम 1 हमेशा सुरक्षा चक्र बनाकर ही साधना करें, 2 साधना काल में लोगों से साधना के विषय में बात ना करें. 3 बृहमचर्य का पालन करें. 4 जितना हो सके दिन में महालक्ष्मी की तस्वीर पर त्राटक करें फिर आँख बंद कर उसी तस्वीर को अंदर देखने की कोशिश करें.. 5 रात में महालक्ष्मी योगिनी के लिए कुछ मिठाई कमरे के बाहर कहीं भी रखें और सुबह देखें मिठाई का रंग  बदला है या मिठाई गायब है 6 रोज मंदिर में महालक्ष्मी के नाम का दीपक जलाकर आये यदि कोई आभास ना हो रहा हो .. 7 खुद को तकलीफ दें जैसे साधना काल म़े उपवास रख लें या नंगे पैर मंदिर जाऐ 8 रोज महालक्ष्मी योगिनी से सिध्दि देने की प्रार्थना करें 9 रोज हवन करें हवन में श्रीनायायण के नाम की भी आहुति दें और प्रार्थना करें कि वे महालक्ष्मी को आज्ञा दें सिध्दी देने के लिए 10 साधना से पहले हाथ पैर के नाखून कटा दें साफ शरीर कर लें ,दाढी  रख सकते है कोई परेशानी नहीं है 11 शाम को साधना के पहले अवश्य स्नान करें. 12 साधना के इन दिनों में किसी के घर व्यक्तिगत तौर पर खाना ना खायें और यदि खाना पड़े तो इस बात का विशेष ध्यान रखें की उस घर में मांसाहार ना खाते हो , 13 दूसरे व्यक्ति के कपड़ें ना पहने ,किसी को छूऐ नहीं बेवह ,कम बोले शांत रहे 14 साधना करते समय नयी धोती या टावल लपेटकर साधना करें ,गंदे या पुराने कपड़े ना पहने ,क्यों कि हर रोज नये कपड़ें नहीं खरीद सकते इसलिए टावल या लूंगी लपेटकर कर साधना करें दिन में टावल धोले रात को फिर लपेट लें टावल मोटा नहीं पतला पीला या सफेद खरीदलाये……. 15….महालक्ष्मी एक स्त्री है इसलिए श्रृंगार की थोड़ी बहुत सामग्री भी लाकर रखें, 16 जिस तरह एक खूबसूरत स्त्री के लिए बैचेन हो जाते हैं उसी तरह महालक्ष्मी योगिनी के लिए बैचेनी होना चाहिए ,जो महालक्ष्मी की.तस्वीर आप सामने रखते हैं उसी रुप में उनके दर्शन के लिए लगातार फोटो पर ज्यादा से ज्यादा त्राटक करें 17  ये साधना के दिन दिन रात महालक्ष्मी योगिनी का नाम लेकर बिताये महालक्ष्मी से बात करें अपनी हर समस्या बताते रहें जैसे वो आपके साथ ही हैं 18 हर पल महालक्ष्मी योगिनी के लिए तड़पे जैसे वो आपके साथ सालों से थी और अचानक कहीं चली गई है 19 साधना काल मे किसी दूसरी स्त्री के ख्याल मे डूबने की गलती ना करें ,रात्रि में जाप से पहले या बाद में किसी स्त्री से फोन पर बात ना करें महालक्ष्मी योगिनी आपके पास ही होती है वरना वह आपको दूसरी स्त्री के तरफ मन लगा देगी ओर साधना भंग हो जाऐगी. ( महालक्ष्मी योगिनी साधना ) तांत्रोक्त भैरव कवच || सहस्त्रारे महाचक्रे कर्पूरधवले गुरुः | पातु मां बटुको देवो भैरवः सर्वकर्मसु ||१|| पूर्वस्यामसितांगो मां दिशि रक्षतु सर्वदा | आग्नेयां च रुरुः पातु दक्षिणे चण्ड भैरवः ||२|| नैॠत्यां क्रोधनः पातु उन्मत्तः पातु पश्चिमे | वायव्यां मां कपाली च नित्यं पायात् सुरेश्वरः||३|| भीषणो भैरवः पातु उत्तरास्यां तु सर्वदा | संहार भैरवः पायादीशान्यां च महेश्वरः ||४|| ऊर्ध्वं पातु विधाता च पाताले नन्दको विभुः | सद्योजातस्तु मां पायात् सर्वतो देवसेवितः||५|| रामदेवो वनान्ते च वने घोरस्तथावतु | जले तत्पुरुषः पातु स्थले ईशान एव च ||६|| डाकिनी पुत्रकः पातु पुत्रान् में सर्वतः प्रभुः | हाकिनी पुत्रकः पातु दारास्तु लाकिनी सुतः||७|| पातु शाकिनिका पुत्रः सैन्यं वै कालभैरवः | मालिनी पुत्रकः पातु पशूनश्वान् गंजास्तथा ||८|| महाकालोऽवतु क्षेत्रं श्रियं मे सर्वतो गिरा | वाद्यम् वाद्यप्रियः पातु भैरवो नित्यसम्पदा| JAY SHREE KRISHNA मंत्र जपते समय माला मे जो सुमेरु होता हैं उसको लांघना नहीं है जब दुसरी माला शुरु हो तो माला के आखिरी दाने को पहला दाना मानकर जप करें, इसके लिए आपको माला को अंत मे पलटना होगा। इस क्रिया का बैठकर पहले से अभ्यास कर लें। पूजा सामग्री:- सिन्दुर, चावल, गुलाब पुष्प, चौकी, नैवैध, पीला आसन, धोती या कुर्ता  इत्र, जल पात्र मे जल, चम्मच, मोली/कलावा, अगरबत्ती, देशी घी का दीपक, चन्दन, केशर, कुम्कुम,अष्टगन्ध विधि :Mahalakshmi yogini sadhana vidhi पूजन के लिए नहाधोकर साफ-सुथरे आसन पर पूर्व या उत्तर दिशा में मुंह करके बैठ जाएं। अब अपनी शुध्दि के लिए आचमन करें हाथ में जल लिए हुए आप इन मंत्रों के साथ ध्यान करें – ॐ केशवाय नम: ॐ नाराणाय नम: ॐ माधवाय नम: ॐ ह्रषीकेशाय नम: और जल को तीन बार में तीन बूंद पीये इस प्रकार आचमन  करने से आप शुध्द हो जाऐंगे,सामग्री अपने पास रख लें। बायें हाथ मे जल लेकर, उसे दाहिने हाथ से ढ़क लें। मंत्रोच्चारण के साथ जल को सिर, शरीर और पूजन सामग्री पर छिड़क लें या पुष्प से अपने ऊपर जल को छिडके। इस मन्त्र को बोलते हुए सभी सामग्रियों पर जल छिड़के ऐसा करने से सामग्री के सभी अशुध्दिया दूर हो जाती हैं इस मंत्र का उपयोग सभी पूजन और साधनाओ मे सामग्रियों को शुध्द करने में कर सकते हैं – ॐह्रीं त्रिपुटि त्रिपुटि कठ कठ आभिचारिक-दोषं कीटपतंगादिस्पृष्टदोषं क्रियादिदूषितं हन हन नाशय नाशय शोषय शोषय हुं फट् स्वाहा. ॐ अपवित्रः पवित्रो वा सर्वावस्थां गतोऽपि वा। यः  स्मरेत् पुण्डरीकाक्षं स बाह्याभ्यन्तरः शुचिः॥ (निम्नलिखित मंत्र बोलते हुए शिखा को गांठ लगाये / स्पर्श करे) ॐ चिद्रूपिणि महामाये! दिव्यतेजःसमन्विते। तिष्ठ देवि! शिखामध्ये तेजोवृद्धिं कुरुष्व मे॥ (अपने माथे पर कुंकुम या चन्दन का तिलक करें) ॐ चन्दनस्य महत्पुण्यं, पवित्रं पापनाशनम्। आपदां हरते नित्यं, लक्ष्मीस्तिष्ठति सर्वदा॥ (अपने सीधे हाथ से आसन का कोना छुए और कहे) ॐ पृथ्वी! त्वया धृता लोका देवि! त्वं विष्णुना धृता। त्वं च धारय मां देवि! पवित्रं कुरु चासनम्॥ संकल्प:- दाहिने हाथ मे जल ले। मैं ……..अमुक……… गोत्र मे जन्मा,……… ………. यहाँ आपके पिता का नाम………. ……… का पुत्र……………………….. निवासी…………………..आपका पता………………………. आज सभी देवी-देवताओं को साक्षी मानते हुए महालक्ष्मी योगिनी की पुजा, गणपती और गुरु जी की पुजा महालक्ष्मी योगिनी की सिद्धी प्राप्ति के लिए कर रहा हूँ जल और सामग्री को छोड़ दे। ऋष्यादिन्यास: ॐ श्रीमार्कंडेयमेधसऋषिभ्यां नम:            – शिरसि ( मंत्र पढ़ते हुए सर को छुए)

0
    0
    Your Cart
    Your cart is emptyReturn to Shop
    Scroll to Top