ShriMahaLakshmiRatnaKendra
29/10/2020 RASHI ANUSAR RUDRAKSH

राशि अनुसार रुद्राक्ष RASHI ANUSAR RUDRAKSH

राशि अनुसार रुद्राक्ष RASHI ANUSAR RUDRAKSH :- 1-मेष राशि का रुद्राक्ष RUDRAKSHA BENEFITS
मेष राशि का स्‍वामी मंगल होता है और मंगल साहस और वीरता का कारक है। साथ ही मंगल के प्रभाव में जातक अडियल और गुस्‍सैल भी बन जाता है। मेष राशि के जातकों को तीन मुखी रुद्राक्ष धारण करने से लाभ होगा।

2-वृषभ राशि का रुद्राक्ष
अपने लक्ष्‍य को पाने के लिए वृषभ राशि के लोग बहुत मेहनत करते हैं। वृषभ राशि का स्‍वामी शुक्र देव हैं और ये भौतिक सुख और ऐश्‍वर्य प्रदान करते हैं। इस राशि के लोगों को 6 मुखी और दस मुखी रुद्राक्ष धारण करने से लाभ होता है।

राशि अनुसार रुद्राक्ष RASHI ANUSAR RUDRAKSH

3-मिथुन राशि का रुद्राक्ष
मिथुन राशि का स्‍वामी बुध है और बुध को बुद्धि का कारक माना जाता है। मिथुन राशि के लोग परिवर्तन और गतिशील स्‍वभाव के होते हैं। मिथुन राशि के जातकों को सफलता और धन की प्राप्‍ति के लिए 4 मुखी और 11 मुखी रुद्राक्ष धारण करना चाहिए।

श्री गणेश और तुलसी की एक रोचक कथाhttps://shrimahalakshmiratnakendra.com/?p=2411

4-कर्क राशि का रुद्राक्ष
कर्क राशि का स्‍वामी चंद्रमा होता है जोकि मन का कारक है। चंद्रमा मन को स्थिरता प्रदान करता है। ये लोग अपने कार्यों को पूरी निपुणता से करते हैं और इसीलिए इन्‍हें उसमें सफलता भी मिलती है। कर्क राशि के लोगों को 4 मुखी और गौरी शंकर रुद्राक्ष धारण करने से लाभ होगा।

5- सिंह राशि का रुद्राक्ष
सिंह राशि का स्‍वामी सूर्य देव हैं। सूर्य को सफलता का कारक माना जाता है और जिस पर सूर्य देव की कृपा पड़ गई उसे जीवन में कभी भी असफलता का सामना नहीं करना पड़ता है। सिंह राशि के जातकों को 5 मुखी रुद्राक्ष धारण करना चाहिए।

6-कन्‍या राशि का रुद्राक्ष
कन्‍या राशि का स्‍वामी भी बुध ग्रह है। बुध के शुभ प्रभाव में जातक बुद्धिमान बनता है और उसके द्वारा लिए गए सभी निर्णय सही साबित होते हैं। कन्‍या राशि के जातकों को गौरीशंकर रुद्राक्ष धारण करने से सबसे ज्‍यादा लाभ होता है।

7- तुला राशि का रुद्राक्ष
तुला राशि के लोग हर निर्णय से पूर्व बहुत सोच-विचार करते हैं। इस राशि का स्‍वामी शुक्र है जोकि जीवन में भौतिक सुख प्रदान करते हैं। तुला राशि के जातकों को सात मुखी रुद्राक्ष और गणेश रुद्राक्ष पहनने से सर्वसुख की प्राप्‍ति होगी।

8-वृश्चिक राशि का रुद्राक्ष
वृश्चिक राशि के लोग बहुत बुद्धिमान होते हैं। इस राशि का स्‍वामी मंगल ग्रह है जोकि बहुत आक्रामक माना जाता है लेकिन इस राशि के लोगों के स्‍वभाव में आक्रामकता कम ही देखने को मिलती है। वृश्चिक राशि के लोगों को 8 मुखी और 13 मुखी रुद्राक्ष धारण करने से शुभ फल की प्राप्‍ति होती है।

9-धनु राशि का रुद्राक्ष
धनु राशि का स्‍वामी बृहस्‍पति है। इस राशि के लोग साहसी और उग्र स्‍वभाव के होते हैं। जीवन की विपत्तियों को टालने के लिए धनु राशि के जातकों को 9 मुखी और 1 मुखी रुद्राक्ष पहनना चा‍हिए।

10-मकर राशि का रुद्राक्ष
मकर राशि का स्‍वामी शनि देव हैं और कहते हैं कि जिस पर शनि देव की कृपा हो जाए उसके वारे न्‍यारे हो जाते हैं अर्थात् उसके सारे बिगड़े काम बन जाते हैं। मकर राशि के जातकों को अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए 13 और 10 मुखी रुद्राक्ष पहनना चाहिए।

11-कुंभ राशि का रुद्राक्ष
कुंभ राशि पर भी शनि देव की कृपा बरसती है। कुंभ राशि के लोग बहुत ऊंचे और बड़े सपने देखते हैं लेकिन ये उन सपनों को पूरा करने का दम भी रखते हैं। इस राशि के जातकों के लिए 7 मुखी रुद्राक्ष बहुत फायदेमंद रहता है।

12 -मीन राशि का रुद्राक्ष

मीन राशि का स्‍वामी बृहस्‍पति है। इस राशि के जातकों का स्‍वास्‍थ्‍य अकसर खराब रहता है। मीन राशि के जातकों को 5 मुखी रुद्राक्ष पहनना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *